
आरोही ने लवी को एक confidentवाली मुस्कान दी। "ठीक है लवी, तू अभी यहीं रुक। रोहन, तू इसका ख्याल रखना। मुझे ऑफिस के लिए निकलना होगा।"
वह जाने को मुड़ी ही थी कि रोहन ने उसके सामने हाथ फैलाकर रोक दिया। "एक्सक्यूज मी मैडम! इतनी जल्दी क्या है? एक तो तुमने कॉलेज भी छोड़ दिया, आगे की पढ़ाई भी कंटिन्यू नहीं की, और अब हम दोस्तों को भी भूल गईं?"




Write a comment ...